नयी दिल्ली , दिसंबर 18 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में कार्यरत सदस्यों से परिचय प्राप्त किया।

इस दौरान मुख्यालय सचिव महेंद्र पांडे, एससी मोर्चा के अध्यक्ष लाल सिंह आर्या तथा कार्यालय अधीक्षक सर्वेंद्र कुमार भी उपस्थित थे।

कार्यालय परिवार के सदस्यों की ओर से कार्यालय सचिव महेंद्र पांडे ने श्री नवीन को पुष्प देकर और शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया।

श्री नवीन ने भाजपा मुख्यालय में कार्यरत सभी विभागों में काम करने वाले सदस्यों के बारे में जाना और उनके कार्य कुशलता की सराहना की। उन्होंने भविष्य में और अधिक व्यावहारिक होने की प्रेरणा देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी और देश को मजबूत बनाने में योगदान देने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित