पटना , जनवरी 21 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने बुधवार कहा कि नितिन नबीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पूरे बिहार में उत्सव का माहौल है।
श्री मिश्र ने आज बयान जारी कर कहा कि नितिन नबीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पूरे बिहार में उत्सव का माहौल है। उन्होंन कहा कि यह सम्मान न केवल नितिन नबीन का, बल्कि समूचे बिहार का गौरव है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से बिहार के लोग गर्व और हर्ष से अभिभूत हैं।
श्री मिश्र ने कहा कि भाजपा ने हमेशा बिहार को मान-सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देकर भाजपा ने बिहार के स्वाभिमान को नई उंचाई दी। केंद्र सरकार ने बिहार को दो केंद्रीय विश्वविद्यालय, एम्स और अनेक राष्ट्रीय संस्थान देकर यह स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्राथमिकता में बिहार सबसे उपर है।उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में बिहार विकास के नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। आज यह गर्व का विषय है कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा की बागडोर एक बिहारी के हाथ में है। उन्होंने कहा कि श्री नबीन के नेतृत्व में भाजपा नई ऊर्जा, नई सोच और 'नवीन' नीतियों के साथ और अधिक मजबूत होगी।
भाजपा प्रवक्ता श्री मिश्र ने कहा कि बिहार के लाल नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा राष्ट्र निर्माण के अपने संकल्प को और मजबूती से आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा को समर्पित एक वैचारिक आंदोलन है। श्री नबीन इस पहचान को और सुदृढ़ करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित