पटना , जनवरी 20 -- बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मंगलवार को कहा कि नितिन नबीन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नई उंचाइयों तक पहुंचेगी।
डॉ. प्रेम कुमार ने नितिन नबीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह बिहार के लिए गौरव की बात है।
डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि श्री नबीन की पहचान एक युवा, ऊर्जावान और कर्मठ नेता की रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा पूरा विश्वास है कि नितिन नबीन अपने संगठनात्मक कौशल का परिचय देते हुए इस महती भूमिका का निर्वहन कुशलतापूर्वक करेंगे। उनके नेतृत्व में भाजपा नई उंचाइयों तक पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित