पटना , जनवरी 20 -- बिहार जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने मंगलवार को कहा कि नितिन नबीन का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चयन बिहार के लिए गर्व और हर्ष का विषय है।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्री कुशवाहा ने श्री नबीन को निर्विरोध भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।

श्री कुशवाहा ने आज बयान जारी कर कहा कि श्री नबीन ने कई बार बिहार सरकार में मंत्री तथा क्षेत्र के विधायक के रूप में रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कुशलता के साथ किया है। एक ऊर्जावान युवा नेता के रूप में उनका सरल, सादगीपूर्ण और कर्मठ राजनीतिक जीवन अत्यंत प्रशंसनीय रहा है।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि श्री नबीन का भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चयन बिहार के लिए गर्व और हर्ष का विषय है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित