पटना, जनवरी 20 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने मंगलवार को कहा कि नितिन नबीन का भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना बिहार के लिए गौरव की बात है।
श्री यादव ने नितिन नबीन को भाजपा का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन का भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना बिहार के लिए गौरव की बात है। नितिन नबीन बिहार से बनने वाले भाजपा के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि श्री नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से युवाओं में विशेष उत्साह है। वे पार्टी के सबसे युवा पार्टी अध्यक्ष हैं।
श्री यादव ने कहा कि श्री नवीन के नेतृत्व में भाजपा और ज्यादा ऊर्जान्वित होगी। पार्टी को नयी दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि श्री नबीन संगठन एवं सरकार के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करने में सक्षम होंगे। वे पार्टी को मजबूती के साथ आगे ले जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित