नागपुर , दिसंबर 21 -- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शानदार प्रदर्शन का स्वागत करते हुए चुनाव परिणाम को पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता के भरोसे की जीत बताया।
अब तक मिले रुझानों और परिणामों के अनुसार भाजपा पूरे राज्य में नगर परिषदों और नगर पंचायतों चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
रविवार को 288 स्थानीय निकायों, जिनमें 246 नगर परिषदें और 42 नगर पंचायतों के चुनावों के लिए वोटों की गिनती हुई।
श्री गडकरी ने शानदार चुनाव परिणामों के लिए भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। श्री गडकरी ने सोशल मीडिया पर कहा कि यह जीत जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और भाजपा के विकास-उन्मुख शासन में जनता के लगातार भरोसे को दिखाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित