चेन्नई , मार्च 15 -- तमिलनाडु के करूर जिले में शनिवार शाम एक निजी सीमेंट कारखाने की मालगाड़ी और इंजीनियरिंग कालेज की बस की टक्कर में कम से कम 23 छात्र घायल हो गये।

इस बीच दक्षिण रेलवे ने स्पष्ट किया है कि जिस रेलवे लाइन पर यह दुर्घटना हुई, वह उसके स्वामित्व में नहीं है, न ही वह उसे संचालित करता है।

रेलवे ने बयान जारी कर बताया है कि यह हादसा, रेलवे लाइन की लेवल क्रॉसिंग पर हुआ है, उसका स्वामित्व चेट्टीनाड सीमेंट के पास है और उसका संचालन वही करता है। इस लाइन पर कुछ मानवरहित लेवल क्रॉसिंग हैं। बयान में कहा गया कि तमिल मीडिया में करूर जिले में एक लोको के कॉलेज बस को टक्कर मारने और छात्रों के घायल होने की खबरें चल रही थीं।

करीब 25 छात्र जब उस बस से महाविद्यालय से लौट रहे थे, तभी सीमेंट कारखाने के प्लांटों के बीच माल ढोने वाली ट्रेन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस घटना में ड्राइवर सहित 23 छात्र घायल हो गये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित