मुंबई , फरवरी 11 -- अभिनेता निखिल सिद्धार्थ की आने वाली फिल्म स्वयंभू का टीजर हो गया है।
फिल्म स्वयंभू में निखिल सिद्धार्थ लीड रोल में हैं। यह फिल्म एक बड़े ऐतिहासिक महाकाव्य की तरह बनाई गई है। इस फिल्म में साम्युक्ता और नभा नतेश भी अहम भूमिकाओं में हैं।
उत्साह को और बढ़ाते हुए मेकर्स ने अब इसका बेहद इंतजार किया जाने वाला टीज़र जारी कर दिया है, जिसमें दर्शकों को स्वयंभू की दुनिया की एक दमदार झलक देखने को मिलती है। कहानी के केन्द्र में है सेंगोल, एक प्राचीन पवित्र राजदंड, जो सही नेतृत्व, न्याय और नैतिक ताकत का प्रतीक माना जाता है।कहानी सेंगोल के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे हासिल करने के लिए अलग-अलग राज्यों के बीच भयंकर युद्ध और हमले होते हैं।
यह फिल्म भारत कृष्णमाचारी द्वारा लिखी और निर्देशित की गई है। इसमें केजीएफ और सालार फेम रवि बसरूर का दमदार म्यूज़िक है, बाहुबली और आरआरआर के सिनेमैटोग्राफर केके सेंथिल कुमार की शानदार सिनेमैटोग्राफी है और बाहुबली फेम तम्मिराजू की एडिटिंग है, साथ ही कई और जाने-माने टैलेंट्स भी इस प्रोजेक्ट से जुड़े हैं।
स्वयंभू को पिक्सेल स्टूडियोज़ के भुवन और श्रीकर ने प्रोड्यूस किया है।इस भव्य फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, चीनी, स्पेनिश और अरबी सहित कई भाषाओं में दुनियाभर में रिलीज़ किया जाएगा। स्वयंभू की रिलीज़ 2026 की गर्मियों में तय की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित