चेन्नई , जनवरी 30 -- अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को निसार उपग्रह से खींची गयी मिसिसिपी नदी डेल्टा की हाई-रेजोल्यूशन रडार तस्वीर जारी की।

यह उपग्रह भारत के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया गया था। यह छवि अभियान की उस खास क्षमता को दिखाती है कि यह घने बादलों के पार 'देख' सकता है और पृथ्वी की सूक्ष्म निगरानी कर सकता है।यह पृथ्वी की सतह की विशेषताओं और जानकारी देता है। रंगीन नयी छवि में दक्षिण-पूर्वी लुइसियाना के मिसिसिपी नदी डेल्टा क्षेत्र को दिखाया गया है।

यह छवि ऐसे समय में आई है जब निसार परियोजना फरवरी के अंत में हजारों मिशन डेटा फाइल्स को डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है। उपग्रह को जुलाई में प्रक्षेपित करने के बाद सभी प्रणाली की जांच की गयी। यह क्षमता जंगलों और आर्द्रभूमि के बढ़ने-घटने की निगरानी, साथ ही दुनिया भर में फसलों की उपज के मौसम की निगरानी करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

छवि के रंग अलग-अलग तरह की जमीन और वनस्पति दिखाते हैं। मिसाल के तौर पर हरा रंग ज्यादातर इमारतों या जंगलों से आता है। वहीं बैंगनी रंग तब दिखता है, जब सिग्नल सीधे मकानों या सड़कों से टकराकर वापस आते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित