आगर-मालवा , अप्रैल 6 -- मध्यप्रदेश में आगर-मालवा जिले के सुसनेर नगर में नर्बदिया नाले की पुलिया के नीचे आज सोमवार सुबह एक नवजात का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शव लगभग आठ माह के गर्भ के शिशु का प्रतीत हो रहा है, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नाले में फेंका गया था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित