राजगीर , फरवरी 28 -- बिहार के नालंदा जिले के बिहारशरीफ स्थित सदर अस्पताल में राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. जयप्रकाश सिंह ने किया।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. जयप्रकाश सिंह ने पत्रकारों को बताया कि यह टीका किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि यह टीका विशेष रूप से 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि नालंदा जिले में कुल तीन लाख 40 हजार किशोरियों को टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
डॉ. सिंह ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला एक गंभीर एवं जानलेवा रोग है, जो एचपीवी संक्रमण के कारण होता है। उन्होंने कहा कि समय पर टीकाकरण से इस बीमारी की रोकथाम संभव है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित