देहरादून , अप्रैल 22 -- उत्तराखंड में नारी स्म्मान विषय पर विशेष चर्चा के लिए विशेष सत्र का तिथिवार अनंतिम प्रस्तावित कार्यक्रम राज्यपाल सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के अनुमोदन के लिए भेजा गया है। बुधवार देर रात विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि राज्यपाल के अनुमोदन के बाद 28 अप्रैल मंगलवार, पूर्वाह्न 11.00 बजे "नारी सम्मान -लोकतंत्र में अधिकार" विषय पर चर्चा के लिए एक विशेष सत्र आहूत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए 26 अप्रैल को सुरक्षा संबंधी जबकि 27 को सर्वदलीय तथा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित