चित्तौड़गढ़ , फरवरी 21 -- राजस्थान में नारकोटिक्स विभाग चित्तौड़गढ़ के दो दलों ने अलग कार्रवाई में तीन किलोग्राम से अधिक अफीम एवं करीब एक क्विंटल डोडा-चूरा बरामद करके एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि एक फरार हो गया।
विभाग के उपायुक्त नरेश बुंदेल ने शनिवार को बताया कि निम्बाहेड़ा थाना क्षेत्र में गांव अरनिया माली के समीप एक टियागो कार से 96 किलो 680 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया गया। चालक चकमा देकर फरार हो गया।
उन्हाेंने बताया कि एक अन्य दल ने चित्तौड़गढ़ जिले के मंगलवाड़ के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मोटर साइकिल सवार से तीन किलो 687 ग्राम अवैध अफीम जब्त करके उसे गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित