चंडीगढ़ , मार्च 28 -- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला शहर के देवीनगर मंदिर में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत की। यह कार्यक्रम कश्यप राजपूत पंजाबी वेलफेयर सोसायटीद्वारा आयोजित किया गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में नव-निर्मित शेड का उद्घाटन किया और मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद भी लिया।

इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मंत्री असीम गोयल, विधायक राम कुमार कश्यप सहित सोसायटी के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वर्ष यहां धार्मिक मेले का आयोजन होता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूर-दराज से पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि नए शेड के निर्माण से श्रद्धालुओं और आयोजकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित