नयी दिल्ली , फरवरी 12 -- नामीबिया ने गुरुवार को टॉस जीतकर भारत के खिलाफ टी-20 विश्वकप के 18वें मुकाबले में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
आज यहां नामीबिया के कप्तान जेरार्ड इरास्मस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद इरास्मस ने कहा कि विकेट फ्लैट नजर आ रही है और उन्होंने ओस की संभावना देखते हुए बाद में बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि टीम में दो बदलाव है, शिकोंगो एकादश में शामिल हैं।इरास्मस ने कहा कि उनके एकादश में एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को शामिल किया गया है।
वहीं भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वह भी पहले बल्लेबाजी करने की ही सोच रहे थे और जब तक उनकी टीम मुकाबले जीत रही है तब तक टॉस हारने का उन्हें गम नहीं है। सूर्यकुमार ने कहा कि विकेट अच्छी लग रही है और उनके बल्लेबाज दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। उन्होंने कहा कि टीम में दो बदलाव हैं - अभिषेक शर्मा और मोहम्मद सिराज बाहर हैं और संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। उन्होंने कहा कि अभी अभिषेक को फिट होने में समय लगेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित