सूरत (गुजरात) , दिसंबर 24 -- नामधारी इलेवन, राउंडग्लास पंजाब , स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ गुजरात और सेल हॉकी अकादमी ने तीसरी हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष अकादमी चैंपियनशिप 2025 के जोन ए और बी के दूसरे दिन बुधवार को अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।
गुजरात में वीर नर्मद दक्षिण गुजरात यूनिवर्सिटी हॉकी मैदान पर खेले गये शुरुआती पूल डी के मैच में नामधारी इलेवन ने एसजीपीसी हॉकी अकादमी पर 2-1 से करीबी जीत हासिल की। जीतने वाली टीम के लिए कप्तान गंगा सिंह ने (21वें) और करनबीर सिंह ने (22वें) मिनट में गोल किए, जबकि एस.जी.पी.सी. के लिए सुखप्रीत सिंह ने (60वें) मिनट में गोल किया।
पूल सी में, राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी ने सैल्यूट हॉकी अकादमी के खिलाफ 18-1 से जीत दर्ज की। वरिंदर सिंह ने (10वें, 15वें, 20वें, 42वें, 51वें) मिनट और अर्जनदीप सिंह ने (24वें, 27वें, 31वें, 49वें, 58वें) मिनट में पांच-पांच गोल किए, जबकि मनवीर सिंह ने (सातवें, 22वें, 34वें, 60प्लस) मिनट में चार गोल किए। अर्शदीप सिंह ने (24वें, 36वें), सैमुअल ने (तीसरे), और सन्मुख सिंह ने (25वें) मिनट में गोकलर राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी के लिए योगदान दिया। सैल्यूट हॉकी अकादमी के लिए एकमात्र गोल अरुण ने (18वें) मिनट में किया।
इसी पूल में, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ गुजरात- हॉकी अकादमी ने चीमा हॉकी अकादमी को 2-1 से हराया। जीतने वाली टीम के लिए पृथ्वीराज बाबूजी वाघेला ने (36वें) और मयंकभाई पंकजभाई गावड़ी ने (56वें) मिनट गोल किए। चीमा हॉकी एकेडमी के लिए गुरप्रीत सिंह ने (54वें) मिनट में गोल किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित