हरिद्वार , मई 2 -- उत्तराखंड में हरिद्वार की खानपुर पुलिस ने महिलाओं एवं नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों पर सख्त कार्रवाई के तहत दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, 29 अप्रैल को थाना खानपुर में एक व्यक्ति द्वारा तहरीर दी गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री को कुछ लोगों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, कोतवाली खानपुर एवं सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीमों का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर और सटीक सुरागरसी के आधार पर संभावित ठिकानों पर दबिश दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित