बैतूल , वार्ता 12 -- मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की मुलताई पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ और धमकी देने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 फरवरी को एक नाबालिग पीड़िता ने थाना मुलताई पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी गणेश यादव द्वारा उसे लगातार पत्र देकर बातचीत करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी तथा बुरी नियत से हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की।

आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने ग्राम वंडली में घेराबंदी कर आरोपी गणेश यादव (22) निवासी ग्राम वंडली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को 11 फरवरी को न्यायालय में पेश किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित