जशपुर , जनवरी 14 -- छत्तीसगढ़ में जशपुर पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी मानसिंह नाग (20 वर्ष) पर थाना पत्थलगांव में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बुधवार को एसएसपी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, यह मामला 4 जनवरी की रात सामने आया, जब एक ग्रामीण ने थाना पत्थलगांव में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी घर से गायब है। परिवार ने आस-पास खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। संदेह जताया गया कि किसी ने उसे बहलाकर भगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित