, March 28 -- वॉशिंगटन, 28 मार्च (वार्ता/स्पूतनिक) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हालिया घटनाक्रम को लेकर असंतोष जताते हुए संकेत दिया है कि वह नाटो को दिए जा रहे अपने समर्थन को वापस ले सकते हैं।
श्री ट्रंप ने मियामी में आयोजित एक कार्यक्रम में शुक्रवार को कहा, "हम नाटो पर हर साल सैकड़ों अरब डॉलर खर्च करते हैं, हम उनकी सुरक्षा करते हैं और हमेशा उनके साथ खड़े रहे हैं, लेकिन अब उनके हालिया रवैये को देखते हुए शायद हमें ऐसा करने की आवश्यकता नहीं है।"उन्होंने एक दिन पहले कहा था कि ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई नाटो के लिए अमेरिका के प्रति समर्थन की परीक्षा थी और इस मामले में गठबंधन के रुख से वाशिंगटन निराश है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका को अब नाटो की सहायता की आवश्यकता नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित