उज्जैन , अप्रैल 26 -- नागालैंड के राज्यपाल नन्द किशोर यादव ने उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में प्रातःकालीन भस्म आरती में भाग लिया।

राज्यपाल ने विधि-विधान के साथ भगवान महाकालेश्वर की पूजा-अर्चना कर दर्शन किए। इस अवसर पर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा उनका स्वागत एवं सत्कार किया गया।

प्रवास के दौरान उन्होंने कहा कि वे पूर्व में भी मंदिर आ चुके हैं, लेकिन इस बार व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं और मंदिर में आने वाले भक्तों को विशेष शांति का अनुभव होता है।

राज्यपाल ने मंदिर प्रबंध समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के प्रयास जारी रहने चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित