नागपुर , दिसंबर 13 -- महाराष्ट्र के नागपुर में कोली समुदाय ने खुद को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने और जाति प्रमाण पत्रों में कथित अन्याय को ठीक करने की मांग को लेकर शनिवार को अर्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए।

क्रांतिकारी नेता राघोजी भांगरे से प्रेरित समिति के बैनर तले यशवंत स्टेडियम में चल रहा यह आंदोलन तब हिंसक हो गया, जब प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति ने दीवार से कूदकर आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस ने किसी तरह दखल देकर उसे रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शन स्थल पर हंगामा मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित