नागपुर , जनवरी 26 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने सोमवार 26 जनवरी को महाराष्ट्र के नागपुर के महल इलाके में अपने मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर 77वां गणतंत्र दिवस मनाया।
नागपुर महानगर संघचालक राजेश लोया ने इस मौके पर तिरंगा फहराया। इस दौरान संघ के कई स्वयंसेवक और प्रचारक मौजूद थे।
संघ प्रमुख मोहन भागवत इस समारोह में शामिल नहीं हुए, क्योंकि वह अभी बिहार के मुजफ्फरपुर में हैं। वहां उन्हें गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित