नागपुर , दिसंबर 24 -- महाराष्ट्र में नागपुर पुलिस ने 53 लाख रुपये से अधिक मूल्य की एमडी (एक्स्टसी) ड्रग्स जब्त करते हुए इस संबंध में राजस्थान के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
एमआईडीसी पुलिस ने मंगलवार को यह कार्रवाई उस समय की जब उन्हें सूचना मिली कि शहर के वानाडोंगरी इलाके में संगम रोड के पास दो व्यक्ति एमडी बेचने की कोशिश कर रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि संदिग्धों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और उनकी पहचान रामस्वरूप भैराराम बिश्नोई (24) और हरिराम जगदीश पालीवाल (31) के रूप में हुई, दोनों राजस्थान के बालोतरा जिले की कल्याणपुर तहसील के निवासी हैं।
पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से 533 ग्राम एमडी बरामद किया। उन्होंने आगे बताया कि जब्त किये गए प्रतिबंधित पदार्थ की अवैध बाजार में कीमत 53 लाख रुपये से अधिक होने का अनुमान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित