भरतपुर , जनवरी 15 -- राजस्थान में भरतपुर मथुरागेट थाना क्षेत्र में गुरुवार को सुजानगंगा नहर में एक बुजुर्ग महिला का शव मिला।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि केतन गेट स्थित सुजान गंगा में शव तैरने होने की सूचना पर चौबुर्जा पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और नागरिक सुरक्षा दल के सहयोग से शव निकलवाया। महिला की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके बाद पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित