श्रीगंगानगर , फरवरी 24 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के जवाहरनगर थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में नशे की लत से परेशान पंजाब के एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि मृतक की पहचान पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर तहसील के हरमनसिंह राजपूत (26) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि हरमनसिंह को चिट्टे (हेरोइन) की लत थी। उसकी नशे की आदत छुड़वाने के लिये दो दिन पहले ही टांटिया सामान्य अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया गया था। अगले ही दिन रात करीब ढाई बजे हरमनसिंह बाथरूम जाने के बहाने वार्ड से निकला और लौटकर नहीं आया। सुबह करीब छह बजे जब दूसरे मरीज बाथरूम गया तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। बार-बार खटखटाने पर कोई जवाब न मिलने पर अस्पताल का स्टाफ और हरमनसिंह के परिवार वाले भी वहां पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस की मौजूदगी में बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया तो नशामुक्ति वार्ड के ऊपरी फ्लोर वाले बाथरूम में हरमनसिंह फंदे पर लटका हुआ मिला।

पुलिस बताया ने मृतक अत्यधिक नशे की लत का शिकार था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित