चित्तौड़गढ़ , फरवरी 04 -- राजस्थान में चितौडगढ जिले के मंगलवाड थाना क्षेत्र में लाखों रुपये की नकदी के साथ पकड़ा गया आरोपी बाड़मेर जिले का इनामी तस्कर निकला जो क्षेत्र में मादक पदार्थ खरीदने आया था।
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को मांगलवाड थाना क्षेत्र में पुलिस ने 19 लाख 50 हजार रुपये की संदिग्ध राशि ले जाते भवानीसिह चौधरी निवासी बाडमेर को गिरफ्तार किया था।
उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ एवं बाड़मेर पुलिस से जानकारी मिलने पर पता चला कि यह मादक पदार्थ तस्करी में वांछित है। इस पर दस हजार रूपये का इनाम भी घोषित है।
श्री त्रिपाठी ने बताया कि इस सूचना के बाद आज यहां आई बाड़मेर पुलिस को उसे सौंप दिया गया है। पुलिस के अनुसार वह इस क्षेत्र में डोडा चूरा की बड़ी खेप लेने आया था जिनसे वह सौदा करने आया था पुलिस ने उन्हें भी जांच के दायरे में लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित