सिरसा , फरवरी 02 -- हरियाणा के सिरसा जिले के गांव राजपुरा साहनी में नशा विरोधी कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शिविर का शुभारंभ करते हुए एसपी दीपक सहारण ने पौधारोपण किया और अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ व स्वस्थ बनाए रखने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है और इसमें सामूहिक भागीदारी जरूरी है। इस अवसर पर जन शिक्षा फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर, नि:शुल्क मेडिकल जांच एवं नेत्र जांच शिविर भी आयोजित किए गए। जन शिक्षा फाउंडेशन एवं वरदान नशा मुक्ति केंद्र के संस्थापक राम भगत ने मुख्य अतिथि सहित सभी आगंतुकों का स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सहायक एलएडीसी दविंद्र कौर, पैनल अधिवक्ता जतिन तथा अलका रानी ने उपस्थित ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों और इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। वक्ताओं ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका गंभीर प्रभाव पड़ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित