मुंबई , दिसंबर 24 -- नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उड़ानों का संचालन गुरुवार 25 दिसंबर से शुरू होगा।

यहां पहली उड़ान इंडिगो की 6ई 460 सुबह आठ बजे लैंड करेगी जबकि पहला टेकऑफ सुबह 8.40 बजे हैदराबाद के लिए होगा। यह उड़ान भी इंडिगो की ही 6ई 882 होगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गत 08 अक्टूबर को इसका उद्घाटन किया था लेकिन वाणिज्यिक उड़ानों का परिचालन शुरू नहीं हो सका था।

शुरुआत में यहां सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक ही उड़ानों का परिचालन होगा जिसमें प्रतिदिन अधिकतम 24 निर्धारित प्रस्थान होंगे।

पहले दिन घरेलू सेवाएं इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस, अकासा एयर और स्टार एयर द्वारा संचालित की जाएंगी देश के नौ शहरों को नवी मुंबई से जोड़ेंगी। गुरुवार को यहां से 15 उड़ानें रवाना होंगी।

फरवरी 2026 से संचालन को क्रमिक रूप से चौबीसों घंटे किया जायेगा।

प्रारंभिक चरण में इस हवाई अड्डे की क्षमता सालाना दो करोड़ यात्रियों की है। भविष्य में इसे नौ करोड़ तक बढ़ाने की योजना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित