टोंक , अप्रैल 27 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को राजस्थान में भाजपा के सात जिला कार्यालयों का उद्घाटन एवं जालोर जिला कार्यालय का शिलान्यास किया।
श्री नवीन ने टोंक से वर्चुअल माध्यम द्वारा टोंक, बूंदी, चूरू, पाली, प्रतापगढ़, डूंगरपुर एवं बाड़मेर जिलों में नवनिर्मित भाजपा जिला कार्यालय भवनों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने जालोर जिला कार्यालय का भी वर्चुअल शिलान्यास किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, राज्य के कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी एवं हीरालाल नागर, विधायक राजेंद्र गुर्जर, पार्टी जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान, पूर्व सांसद सुखवीर सिंह जोनपुरिया, भाजपा महामंत्री डॉ मिथिलेश गौतम सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित