मऊ/गाजीपुर , मार्च 19 -- चैत शुक्ल प्रतिपदा, वासंतिक नवरात्रि के प्रथम दिन मऊ व गाजीपुर जनपद के समस्त दुर्गा मंदिरों सहित धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ता व अन्य सनातनी संगठनों द्वारा अपने-अपने घरों पर भगवा ध्वज लगाकर व रंगोली इत्यादि सजाकर हिंदू नव वर्ष मनाया गया।
मऊ जिले के ऐतिहासिक वनदेवी मंदिर, माता शीतला देवी मंदिर, कोयल मर्यादा भवानी सहित सभी मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भारी भी उमड़ी रही। वहीं गाजीपुर जनपद के सिद्धपीठ हथियाराम मठ स्थित वृद्धांबिका देवी मंदिर, कामाख्या देवी मंदिर, हरिहरपुर स्थित दक्षिण मुखी काली माता मंदिर, चंडी देवी बहादुरगंज सहित सभी मंदिरों व धार्मिक स्थलों पर दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रही। इस दौरान लोगों द्वारा कलश स्थापना कर नवरात्रि पूजन अनुष्ठान की स्थापना की गई। एक तरफ जहां कुछ लोग 9 दिन व्रत का अनुष्ठान प्रारंभ किया, वहीं काफी बड़ी संख्या में लोग प्रतिपदा का व्रत रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित