पटना , फरवरी 13 -- बिहार के स्वास्थ मंत्री मंगल पाण्डेय ने शुक्रवार को कहा कि पारा मेडिकल, नर्सिंग और फार्मेसी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों से सम्बंधित 2023-24 बैच की परीक्षा इस वर्ष मार्च- अप्रैल में आयोजित की जाएगी।
श्री पांडेय ने आज बिहार विधानसभा में (जनता दल यूनाइटेड (जदयू) विधायक मंजीत सिंह के अल्पसूचित सवाल के जवाब में कहा कि सरकार की तरफ से बिहार स्वास्थ्य विज्ञान महाविद्यालय को परीक्षा आयोजित करने के निर्देश दे दिए गए हैं और 2023-24 बैच की परीक्षा इस वर्ष मार्च-अप्रैल में आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि शेष विलंबित दो सत्रों की परीक्षा भी शीघ्र आयोजित होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित