सीहोर , मार्च 27 -- मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी थाना क्षेत्र में नर्मदा नदी पुल के नीचे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आज शुक्रवार को पुल के नीचे एक युवक का शव देखा गया, जिसके बाद सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची। टीम ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मौके पर युवक की बाइक और चप्पल मिलने से मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में हत्या या आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित