हैदराबाद , फरवरी 03 -- केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने मंगलवार को कहा कि भारत-अमेरिका साझेदारी नयी ऊंचाई पर पहुंच गई है और वैश्विक विकास और साझा समृद्धि को बढ़ावा दे रही है।
श्री रेड्डी ने सोशल मीडिया एक्स पर द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने में निर्णायक नेतृत्व के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह नवीनतम प्रगति भारत की आर्थिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है और 'मेक इन इंडिया' पहल में बढ़ते वैश्विक विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि मजबूत भारत-अमेरिका संबंध आर्थिक विकास को गति दे रहे हैं तथा कई क्षेत्रों में नवाचार, निवेश और रोजगार सृजन को बढ़ावा दे रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित