जयपुर , फरवरी 02 -- देश की प्रतिष्ठित लेखिका, जयपुर साहित्य उत्सव (जेएलएफ) की सह-संस्थापिका और सांस्कृतिक संरक्षिका नमिता गोखले को भारतेन्दु हरिश्चंद्र लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

जेएलएफ के अनुसार लेखिका नमिता को बनारस लिट फेस्ट में रविवार को इससे सम्मानित किया गया। दुनिया के अग्रणी साहित्यिक पुरस्कारों की गरिमा और विस्तार को ध्यान में रखकर परिकल्पित बनारस लिट फेस्ट बुक अवॉर्ड्स अंग्रेज़ी, हिंदी और भारतीय भाषाओं में कथा, कविता, कथेतर और अनुवाद की उत्कृष्ट कृतियों को सम्मानित करते हैं। नमिता ने अंग्रेज़ी में 26 पुस्तकें लिखी हैं, जिनके हिंदी सहित अन्य भाषाओं में भी व्यापक पाठक हैं। उनके साहित्यिक योगदान के लिए उन्हें वर्ष 2021 में अपने ऐतिहासिक उपन्यास 'थिंग्स टू लीव बिहाइंड' के लिए प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित