नयी दिल्ली , जनवरी 20 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने से पहले श्री नितिन नबीन ने मंगलवार सुबह विभिन्न धर्म स्थलों में पूजा अर्चना की।
श्री नबीन के साथ दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह और मनजिंदर सिंह सिरसा, भाजपा के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रमुख संजय मयूख सहित कई अन्य नेता मौजूद थे। श्री नबीन सबसे पहले झंडेवालान स्थित शक्ति की देवी माता झंडेवाली के मंदिर जा कर प्रार्थना की । इसके बाद उन्होंने मंदिर मार्ग स्थित श्री बाल्मिकी मंदिर में, बाबा खडगसिंह मार्ग सिंह प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। श्री नबीन ने श्री गुरुद्वारा बंगला साहिब जा कर मत्था टेका।
गौरतलब है कि श्री नबीन ने सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद नामांकन दाखिल किया था और नामांकन पत्रों की जांच के बाद निर्वाचन अधिकारी ने घोषणा की थी कि श्री नबीन के आलावा किसी अन्य नेता ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं किया है। श्री नबीन के आज निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा होगी, इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं अन्य नेता उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित