नयी दिल्ली , जनवरी 19 -- दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सोमवार को कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा चुनाव जीतने और जन सेवा नये कीर्तिमान स्थापित करेगी।

श्री सचदेवा और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ दिल्ली भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए श्री नितिन नबीन के नाम की प्रस्तावना का पत्र जमा कराया।

श्री सचदेवा ने कहा, "यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ हम सबने बिहार से आने वाले पार्टी के ओजस्वी युवा नेता श्री नितिन नबीन जो वर्तमान में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष है उनका नामांकन अध्यक्ष पद के लिए भरा।" उन्होंने कहा कि श्री नबीन के साथ पार्टी चुनाव जीत के और जन सेवा नये कीर्तिमान स्थापित करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित