जगदलपुर , अप्रैल 01 -- छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बच्चों के प्रारंभिक विकास और उनकी रचनात्मकता को नई दिशा देने के उद्देश्य से बस्तर जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में एक प्रेरणादायक गतिविधि का आयोजन किया गया। तितली संस्था के सहयोग से आयोजित "नेम टैग बनाओ" पहल के माध्यम से आंगनबाड़ी के बच्चों ने न केवल अपनी कला का प्रदर्शन किया, बल्कि अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।

इस गतिविधि के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों का वातावरण उत्सव जैसा दिखाई दिया। बच्चों ने रंग-बिरंगे स्केच पेन और कागजों का उपयोग करते हुए अपने-अपने नाम लिखे और आकर्षक नेम टैग तैयार किए। छोटे-छोटे हाथों से बने ये नेम टैग केवल रचनात्मक अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं रहे, बल्कि बच्चों के आत्मगौरव और पहचान का प्रतीक बनकर उभरे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित