आगर-मालवा , मार्च 13 -- मध्यप्रदेश के आगरमालवा जिले के नलखेड़ा थाना क्षेत्र में लखुंदर नदी किनारे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरुवार को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान राजू उर्फ राजकुमार सूर्यवंशी (35) निवासी ग्राम पीपलखेड़ी के रूप में हुई है।
पुलिस को युवक के पास से एक डायरी भी मिली है, जिसमें सुसाइड नोट लिखा हुआ मिला। नोट में मृतक ने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखते हुए परिवार के सदस्यों को निर्दोष बताया है।
परिजनों के अनुसार मृतक शराब पीने का आदी था और अक्सर एक-दो दिन तक घर से बाहर रहता था। वह बुधवार सुबह घर से घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित