रायपुर , दिसंबर 22 -- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के छत्तीसगढ़ आगमन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक संदेश साझा किया। श्री साय ने श्री नड्डा का अभिनंदन करते हुए उन्हें कुशल रणनीतिकार, संगठनात्मक सामर्थ्य का प्रतीक और देशभर के करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में छत्तीसगढ़ को भगवान श्रीराम का ननिहाल और माता कौशल्या की पुण्य धरा बताते हुए श्री नड्डा के आगमन को शुभ एवं पावन बताया। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री नड्डा का मार्गदर्शन पार्टी संगठन और राज्य के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
श्री साय के इस संदेश को पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच व्यापक सराहना मिल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित