उज्जैन , फरवरी 07 -- मध्यप्रदेश के उज्जैन में नगर निगम की टीम ने आज सुबह मजार के आसपास का अवैध अतिक्रमण हटाया।

इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल एवं निगम का अमला मौजूद था।

नगर निगम सूत्रों ने बताया कि टीम ने मजार के आसपास बनाए गए शेड और बाउंड्री वॉल को तोड़ने की कार्रवाई की। मजार नगर निगम के आगर रोड स्थित नजर अली कंपाउंड के शिवाजी भवन के पीछे स्थित थी और अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए मजार कमेटी को कई नोटिस भी दिए गए थे। इस मजार के आसपास बड़ी संख्या में पेड़ पौधे लगे थे। साथ में टीन शेड एवं बाउंड्री वॉल बनी हुई थी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस कार्य में शहर के तीन थानों सहित 50 से अधिक पुलिसकर्मी मौजूद थे। कार्रवाई में तीन जेसीबी कटर और निगम की अन्य मशीनरी का उपयोग किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित