भीलवाड़ा , जनवरी 22 -- राजस्थान में भीलवाड़ा के पातोला महादेवपुर रोड पर नगर निगम ने गुरुवार को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक भूखंड पर किये गये निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

निगम के सूत्रों ने बताया कि यहां बड़े भूभाग पर अवैध रूप से चबूतरे बनाकर कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी, जिसे निगम के दल ने भारी विरोध के बीच ध्वस्त कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित