हनुमानगढ , जनवरी 21 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के नोहर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकबजनी की एक घटना में आठ वर्ष से फरार और स्थाई वारंट जारी किये गये आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने बुधवार को बताया कि रवि (32) और भगवानाराम उर्फ मांडी (38) को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों नकबजनी के मामले में करीब आठ वर्ष से फरार थे। इनकी गिरफ्तारी के लिए अदालत में स्थाई वारंट जारी किए हुए थे। ये तलाश करने पर भी नहीं मिल रहे थे। आखिरकार आज पुलिस की गिरफ्त में आ गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित