, March 26 -- ‎भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 2014 के बाद जिस तरह से बिहार में इंजन की सरकार बनी और प्रदेश को केंद्र सरकार का सपोर्ट मिला, उसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार है। पहले बिहार में गंगा नदी पर एक ही पुल था और आज आधा दर्जन से ज्यादा पुल गंगा नदी पर बने हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री कुमार के उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार की दूरी को कम कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज बिहार में एक्सप्रेसवे बन रहे हैं और प्रदेश के किसी भी कोने से लोग राजधानी पटना कुछ ही घंटे में पहुंच रहे हैं।

‎‎श्री नवीन ने कहा कि नए बिहार के लिए मुख्यमंत्री श्री कुमार ने जो योगदान दिया है, उसके लिए बिहार सदैव उनका ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा और रोजगार के लिए बाहर जाना पड़ता था, लेकिन मुख्यमंत्री ने पिछले सत्र में 50 लाख युवाओं को रोजगार देकर साबित किया कि अगर संकल्प है, तो उसे सिद्धि में कैसे बदला जा सकता है।

‎‎भाजपा नेता ने दावा करते हुए कहा कि आज समृद्धि यात्रा का भले समापन हो रह है , लेकिन मुख्यमंत्री ने जो रोडमैप विकास के लिए दिया है, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार उसी रोडमैप पर चलते हुए 2030 में विकसित बिहार के सपने को साकार करेगी।"‎‎श्री नवीन ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं घर सम्हालने के साथ बाहर भी काम कर रही हैं और इसका श्रेय भी मुख्यमंत्री श्री कुमार को जाता है। उन्होंने कहा कि पहले महिलाएं और सामान्य जन घरों से बाहर निकलने में डरते थे, लेकिन श्री कुमार ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुधार कर लोगों को निर्भय बनाया। उन्होंने कहा कि कहा कि बिहार में पहले जंगलराज की चर्चा होती थी, तब बिहार के लोगों को शर्म से अपना सिर छिपाना पड़ता था, लेकिन आज दौर बदल गया है। अब बिहार के लोगों को सम्मान मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार की समृद्धि की यात्रा निरंतर चलती रहे, यही कामना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित