नयी दिल्ली , मार्च 11 -- भारतीय एथलीटों ने नई दिल्ली 2026 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स के पहले दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाओं में स्वर्ण सहित कई पदक जीते।

पुरुषों की हाई जंप टी 42 में, शैलेश कुमार ने 1.84मी की जंप के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि रामसिंहभाई गोव पढियार ने 1.65मी के साथ रजत और लोकेश मंत्रा ने 1.60मी के साथ कांस्य पदक जीता।

पुरुषों की हाई जंप टी 44 स्पर्धा में भी भारत का दबदबा रहा, जिसमें प्रवीण कुमार ने 1.96मी की कूछ के साथ स्वर्ण जीता, उसके बाद उन्नी रेणु ने 1.86मी के साथ रजत और बंती ने 1.83मी के साथ कांस्य पदक मिला।

महिलाओं के 100 मी टी 35/ टी 37 स्पर्धााअें में, भारत की प्रीति पाल ने 14.46 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। रूस की मार्गरीटा माटेवा ने 16.25 सेकंड के समय के साथ रजत पदक जीता, जबकि करीना माचुलस्काया ने 17.38 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक जीतापुरुषों के डिस्कस थ्रो एफ11/ एफ 12 में, मोनू ने 34.30मी के थ्रो के साथ स्वर्ण जीता, प्रवीण शर्मा ने 32.96मी के साथ रजत जीता, और संजय रेड्डी नीलम ने 30.15मी के साथ कांस्य जीता।।

भारतीय एथलीटों ने पुरुषों के डिस्कस थ्रो एफ 37 में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा, जहां हैनी ने 59.95मी के थ्रो के साथ स्वर्ण जीता, जबकि ऋषि राज राठौर ने 46.2मी के साथ रजत और भविष्य ने 45.35मी के साथ कांस्य पदक जीता।

महिलाओं की 1500मी टी11/टी12 में, भारत ने तीनों पदक जीते, जिसमें सौम्या ने 5:18.94 के साथ स्वर्, रक्षिता राजू ने 5:28.30 के साथ रजत और राधा वेंकटेश ने 5:25.48 के समय के साथ कांस्य पदक जीता।

महिलाओं की शॉट पुट एफ33/ एफ34 में रूस की गैलिना लिपाटनिकोवा ने 7.39m के थ्रो के साथ स्वर्ण जीता, जबकि रूस की वेरा इसाकोवा ने 6.11मी के साथ रजत जीता, और भारत की दीपिका रानी ने 5.05मी के साथ कांस्य पदक जीता।

महिलाओं की शॉट पुट एफ56 में, भारत की पूनम ने 6.85मी के थ्रो के साथ स्वर्ण, उसके बाद बोस्निया और हर्जेगोविना की ज़ेल्जका सैंडर्क ने 6.16मी के साथ रजत, जबकि भारत की विजयश्री कुमार ने 4.69मी के साथ कांस्य पदक जीता।

भारत ने पुरुषों की 1500मी टी11 में फिर से पोडियम पर कब्ज़ा किया, जहाँ अंकुर धामा ने 4:38.15 के समय के साथ स्वर्ण, केशवमूर्ति ने 4:41.91 के साथ रजत, और रविकुमार बैंकलागी ने 5:41.80 के साथ कांस्य जीता।

पुरुषों की 1500मी टी 20 में, रूस के व्लादिलेन वोलोशिन ने 3:56.01 के समय के साथ स्वर्ण जीता, उसके बाद रूस के किरिल किरिकोव ने 4:08.07 के साथ रजत, जबकि भारत के भूषण ने 4:31.98 के साथ कांस्य जीता।

पुरुषों की 100मी टी 36/ टी 37/ टी 38 में, भारत के राकेशभाई भट्ट ने स्वर्ण जीता जबकि रूस के व्लादिस्लाव कोस्टिन ने रजत। सर्बिया के डार्को मारिसावल्जेविक ने पुरुषों की 1500मी टी12/ टी13 में स्वर्ण, जबकि भारत के शरत मकानहली ने रजत और भारत के सौरभ शर्मा ने कांस्य पदक जीता।

पुरुषों की 1500मी टी37/ टी46 में भारत का दबदबा रहा, जिसमें रमन शर्मा ने स्वर्ण, शरवन ने रजत और राकेश भारिया ने कांस्य पदक जीता।

पुरुषों की 1500मी टी53/ टी 54 में, भारत के रमेश शनमुगम ने स्वर्ण जीता जबकि भारत के अनिल कुमार ने रजत पदक जीता।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित