दिमापुर , मार्च 13 -- श्री नंद किशोर यादव ने शुक्रवार को नागालैंड के 23वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली।
राजधानी कोहिमा स्थित लोक भवन में आज आयोजित समारोह में गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आशुतोष कुमार ने श्री यादव को राज्यपाल के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में मुख्यमंत्री नेफियू रियो , राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और आमंत्रित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित