टिहरी , फरवरी 12 -- उत्तराखंड में टिहरी गढवाल जिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी चम्बा के निर्देशन में थाना थत्यूड़ पुलिस द्वारा क्षेत्र में गुरुवार को विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान चौकी धनौल्टी क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों में कानफाड़ू, रेट्रो साइलेंसर लगे पाए गए, जिन पर कानूनी कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित