भरतपुर , फरवरी 12 -- राजस्थान में धौलपुर में गुरुवार को नगर परिषद और यातायात पुलिस के अतिक्रमण हटाओ अभियान से शहर के बस स्टैंड, संतर रोड, मंडी और चूड़ी मार्केट क्षेत्रों में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियान के दौरान यातायात के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जेसीबी मशीन की मदद से सड़क किनारे किए गए अस्थायी निर्माणों को हटाया गया। फुटपाथों और सार्वजनिक मार्गों पर रखे गए सामान को हटवाकर रास्तों को साफ किया गया।
यातायात पुलिस के सूत्रों ने बताया कि इन क्षेत्रों में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित