भरतपुर , जनवरी 23 -- राजस्थान में धौलपुर में शुक्रवार को बड़ी संख्या में दिव्यांगजनो ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।

अपनी मांगों को लेकर जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी.टी. को सोपे ज्ञापन में दिव्यांगजनों ने पेंशन, राशन, स्कूटी और ई-रिक्शा सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर और पूरी तरह नहीं मिल पाने का उल्लेख करते हुए पेंशन राशि बढ़ाने, लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने और नियमित राशन उपलब्ध कराने, सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों और परिवहन व्यवस्था में आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग की है।

दिव्यांगों ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार की योजनाएं केवल कागजों तक सीमित हैं। पात्र होने के बावजूद कई दिव्यांगों को स्कूटी और ई-रिक्शा योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनके रोजगार और दैनिक जीवन में कठिनाइयां आ रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित