हरिद्वार , फ़रवरी 26 -- उत्तराखंड में हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी से जुड़ा एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार को आरोपी को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क हो गई।
पुलिस के अनुसार थाना कनखल को सूचना मिली कि क्षेत्र के एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया गया है, जिसमें एक विशेष समुदाय के संबंध में अनुचित टिप्पणी की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेकर जांच शुरू की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित